हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने विभिन्न क्षेत्रों की गोशालाओं में गोपूजन कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही गायों की ईयर टैगिंग और पशुओं की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने बलदेव स्थित जाटौरा और नगर पालिका गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश की संख्या, भूसा, हरा-चारा, सीसीटीवी कैमरे, ईयर टैगिंग, लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था, टिनशेड, गर्मी से बचाव के इंतजाम परखे। उन्होंने नियमित पशुओं की जांच और गोशाला की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
