हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के छात्र का नाम रंजिश में मुकदमे में आ जाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने हाईस्कूल की फीस जमा न करने देने का मामला प्रकाश में आया है। कस्बे की एक कॉलोनी निवासी छात्र के पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने कस्बे के एक इंटर कॉलेज से कक्षा नवमी की परीक्षा उत्तीर्ण की और उसका प्रवेश उसी स्कूल की कक्षा दसवीं में कराया, लेकिन जब हाईस्कूल यूपी बोर्ड फीस भरने का नंबर आया तो उसके कक्षा अध्यापक एवं प्रधानाचार्य ने फीस जमा करने से मना कर दिया और बच्चे पर आरोप लगाया कि इनका नाम मुकदमे में दर्ज हो चुका है, इसीलिए अब यह बच्चा नहीं पढ़ सकता। पीड़ित पिता बच्चे के भविष्य को लेकर परेशान है। पीड़ित ने बताया कि पुत्र का नाम रंजिश की वजह से पड़ोसियों ने लिखवा दिया है और उस में भी अभी जांच चल रही है, आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के बारे में जानकारी की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
