• Thu. Feb 26th, 2026

पुराने पुल से राया की किशोरी यमुना में कूदी

ByVijay Singhal

Jul 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित पुराने पुल से यमुना नदी में शुक्रवार को एक किशोरी ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविक और पीएसी के स्टीमर से युवती को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर को सूचना मिली कि एक किशोरी पुराने पुल से यमुना में कूद गई है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोर और स्थानीय नाविकों की मदद से किशोरी को खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी के स्टीमरों की मदद से भी किशोरी की खोजबीन की। समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा है। सीओ ने बताया कि राया थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी। वह यहां कैसे पहुंची और यमुना में क्यों कूदी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजन से भी जानकारी ली गई,लेकिन वह भी कुछ बता नहीं सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.