हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शतोत्कर्ष एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माभई पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक जैन आचार्य, नगर संघ चालक दयाशंकर अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। ध्वज प्रणाम के बाद मुख्य अतिथि सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक जैन ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में पांच परिवर्तन के माध्यम से समाज को जगाने का कार्य कर रहा है। संघ की शाखाओं में व्यक्ति निर्माण का कार्य होता है और संघ के कार्यों को विश्व स्तर पर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का स्वयंसेवक सनातन संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीता है। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, ऐसे में संघ का उद्देश्य गांव-गांव में शाखा हो, गांव-गांव में अच्छी कथाएं हो, प्रत्येक गांव में पाठशाला व व्यायामशाला का आयोजन हो। नगर कार्यवाह राजेश अग्रवाल, उप नगर कार्यवाह हरमीत सिंह, दिनेश, जिला कार्यवाह राकेश शर्मा, अजय ठाकुर, हेमंत दीक्षित, जिला सामाजिक सद्भावना प्रमुख अमित चतुर्वेदी, तरुण सेठ, महावीर पटेल, यश, हेमंत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
