हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा को बृहद उत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दो मंदिरों के प्रांगण तथा अंदर की साफ- सफाई की गई। इस शुभ घड़ी को धूमधाम से मनाया जाने हेतु विश्वविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्रों द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों की स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता, पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता, प्रोफेसर विकास पाठक द्वारा की गई। मंदिरों के स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर रजनीश सिरोही के साथ विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
