हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वर्षा ऋतु प्रारम्भ होते ही जगह जगह जल भराव होने से नगर निगम की नींद उड़ जाती है। नगर आयुक्त स्वंय मौके पर जाकर जल निकासी की व्यवस्था में जुटे हुए है। मंगलवार को बारिश के दौरान नगर आयुक्त निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की टीम के साथ भूतेश्वर तिराहा पर पहुंच गए। वर्षा के दौरान भूतेश्वर अंडरपास पर जल भराव ना हो इसलिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। भूतेश्वर अंडरपास पर क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा जल निकासी की कार्यवाही की गई । नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा स्थल पर संपवेल की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी ली गई एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संपवेल लगातार चालू रखी जाए जिससे जल निकासी शीघ्र हो।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देशित किया गया कि क्यू आर टी टीम के माध्यम से निरंतर जल निकासी का कार्य जारी रखा जाए एवं जल निकासी में अवरोध उत्पन्न करने वाले कचरे को तत्काल साफ करा दिया जाए। मौके पर गैराज इंचार्ज राजेश यादव आदि अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes