• Mon. May 25th, 2026

तबीयत बिगड़ने पर रेलवे कर्मचारी की मौत

ByVijay Singhal

Dec 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे में तैनात कर्मचारी की श्री कृष्ण जन्मभूमि के समीप अचानक तबियत बिगड़ गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह जमीन पर गिर गया। पास ही मौजूद पीएसी के जवान और स्थानीय लोग कर्मचारी को पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से अलवर निवासी संतोष मीणा (38) बीते कई वर्षों से शहर की महाविद्या कॉलोनी में परिवार के साथ अपनी ससुराल में रहता था। पत्नी लवली ने बताया कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकीं थी और फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में उपचार चल रहा था। संतोष रेलवे में कर्मचारी था। शुक्रवार की सुबह संतोष महाविद्या कॉलोनी से अपने घर से निकला और गोविंद नगर होते हुए स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान उसकी तबियत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर गया। संतोष के जमीन पर गिरते ही श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास मौजूद पीएसी और पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे और पास के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस एवं एलआईयू के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और परिजनों को सूचित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.