• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा में नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे किया जाम,वाहनों की लगी कतार

ByVijay Singhal

Jan 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हिट एंड रन के नए कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को कानून के विरोध में मथुरा में ट्रक चालकों ने दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे जाम कर दिया। जाम लगा देने के कारण दोनों ही रोड पर वाहनों की कतार लग गई। मथुरा। सुरीर: यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार को आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे मांट टोल पर जाम की स्थिति बन गई। टोल पास करने के इंतजार में वाहनों की तीन किलोमीटर से भी अधिक लंबी लाइन लग गई। स्थिति को काबू में करने के लिए एक्सप्रेस वे के कर्मचारियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दिल्ली और नोएडा में काम-धंधा कर रहे आगरा, इटावा, मैनपुरी और कानपुर के लोग दीपोत्सव का त्योहार मनाने के बाद रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर वापस लौट रहे थे। इसके अलावा एनसीआर के तमाम लोग मथुरा-वृंदावन में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इससे वाहनों की तादाद सुबह से ही बढ़नी शुरू हो गई थी। आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों की मांट टोल पर लंबी कतार लगने लगी। टोल पर फास्टैग की व्यवस्था भी चरमरा गई। जिसे देख टोल कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। लंबी कतार में लगे वाहनों को टोल पास कराने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। देर शाम तक मांट टोल पर ट्रैफिक का काफी दबाव बढ़ गया था। आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की करीब तीन किलोमीटर से भी अधिक लंबी कतार लग गई। फास्टैग की लाइन पर भी अफरा तफरी सी मची रही। एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने बताया कि आम दिनों में चौबीस घंटे में 20 से 25 हजार वाहन निकल रहे थे, लेकिन त्योहार कर वापस लौटने की वजह से रविवार शाम तक ही मांट टोल पर 50 हजार से अधिक वाहन निकल चुके थे। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के चलते मांट टोल पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे टोल पर अफरा तफरी का माहौल देखा गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.