हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सवर्ण समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया। सामूहिक भजन गायन कर नाराजगी जताई और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप। इसमें यूजीसी बिल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन नियमों को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाया जाएगा। आठ मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में यूजीसी को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि नए नियम पूरी तरह असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण हैं, जिससे सामान्य वर्ग के युवाओं के अधिकारों का हनन होगा। इस दौरान प्रताप सिंह राठौड़, डाॅ. भरत कुमार, डाॅ. राज शेखावत्र, रोहित तिवारी, महेंद्र सिंह सिकरवार, डाॅ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, विजय कौशिक, अजीत सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
