• Mon. Feb 23rd, 2026

महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वाले एसडीओ व जैई के खिलाफ कलेक्टरी पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Jan 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 31 जनवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने  निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में गोवर्धन विधानसभा के गांव नगला कुमेरिया मे भू माफियाओं द्वारा कब्जाई जा रही ग्राम सभा की भूमि के संबंध में व माट विधानसभा नौहझील बजाना के टूटे पुल
व मथुरा महानगर के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा की गई जनता की झूठी एफ आई आर व  महिलाओं से अभद्र व्यवहार  करने वाले एसडीओ व जै ई के खिलाफ एफआईआर की मांग के लिए  मथुरा कलेक्टरी पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सोपा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वहीं पर धरने पर बैठ गए 1 घंटे के बाद अधिकारियों ने आकर ज्ञापन लिया
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत  के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने संयुक्त रूप से कहा गोवर्धन विधानसभा के गांव नगला कुमेरिया में भू माफियाओं द्वारा ग्राम प्रधान की मिली भगत से करीब दो बीघा  वजर  भूमि पर कब्जा किया जा रहा है कई बार शिकायत करने के बाद भी भू माफिया पर कार्रवाई नहीं हुई।
गांव की बंजर जमीन पर भू माफियाओं की नजर है लेकिन प्रशासन हाथ पर  हाथ धरे बैठा है माट विधानसभा केे बजाना नोहझील मार्ग पर काफी दिन से पुलिया टूटी पड़ी हुई है जिस पर आए दिन घटनाएं होती हैं। लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा इस पुल को अभी तक नहीं बनाया गया जिससे स्थानीय किसानों में काफी रोष है गोवर्धन विधानसभा के रामनगर गुर्जर आदि गांव के स्कूलों में दबंगो ने कब्जे कर रखे हैं अपने पशु भी बाघ रखे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती प्रशासन   भू माफिया के सामने  कुछ नहीं करता अगर 72 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी किसानों के साथ एक बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप जरेलिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव देवेंद्र सिंह पारसोली भगवानदास निषाद फैजान कुरैशी प्रेमचंद विनोद निषाद रूपेश निषाद निजाम खान असगर अली जितेंद्र झा आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.