हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना नदी के जलस्तर लगातार हो रही वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने केसी घाट पर आम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है क्योंकि घाट क्षेत्र में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा घाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं घाटों के आसपास गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे घाट की ओर न जाएं। घाट पर पूजा-पाठ, स्नान और जल प्रवाह जैसी धार्मिक गतिविधियों पर फिलहाल प्रतिबंध है।
इधर शहर की कॉलोनियों में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि हजारों लोग बिना बिजली और पीने के पानी के गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। प्रशासन का दावा है कि राहत सामग्री लगातार पहुंचाई जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह पहले से ही बंद हैं। इससे गर्मी, उमस और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कुछ कॉलोनियों में जलभराव में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अधिकतर इलाकों में हालात जस के तस हैं। श्रीजी वाटिका निवासी सुलेखा का कहना है कि घर में बिजली नहीं आ रही है। पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
