हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बुध बाजार से घर लौट रही गर्भवती महिला की रास्ते में पिटाई करने का मामला सामने आया है, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के पति ने इस मामले में वृंदावन कोतवाली में दो नामजद समेत तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं चैतन्य विहार में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित ने आठ महीने बाद एफआईआर दर्ज कराई है। राजपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह गर्भवती पत्नी सत्यवती के साथ 25 जनवरी को बुध बाजार से लौट रहा था। उसने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बाइक पर आए लंगूरी उर्फ ब्रजेश, राजेश व उसका एक अज्ञात साथी ने उनके साथ गाली-गलौज की और पत्नी को मोटरसाइकिल से खींचकर पिटाई की। वहीं, गौरा नगर निवासी विनय शर्मा ने 14 मार्च को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि आठ जुलाई को वह चैतन्य विहार स्थित गेस्ट हाउस से छटीकरा जा रहा था, तभी रुक्मिणी विहार सर्किल के पास चैतन्य विहार निवासी वेंकटेश एवं गौरव ने पिटाई की। विनय शर्मा का आरोप है कि छोटे भाई ने ऑफिस के लिए नामजदों को जगह दी है जिसे वह खाली नहीं कर रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
