हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना हाईवे की तत्वदर्शी वाटिका में
जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल प्रीति की हालत स्थिर है। उसका खून अधिक बह गया है। फिलहाल उसे खून चढ़ाया जा रहा है, वहीं प्रीति की मां ने थाना हाईवे में दामाद के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। हाईवे पुलिस आरोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना हाईवे की तत्वदर्शी वाटिका में संजय शर्मा के मकान में प्रीति मां, पिता और बेटे के संग किराए पर रह रही है। मूलत: थाना महावन के गांव खूबी की रहने वाली प्रीति का पति अजय चौधरी निवासी मड़हाका, हाथरस से पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की देररात उस पर पति ने चाकुओं से कई वार किए थे। इससे कॉलोनी में खलबली मच गई। फिलहाल प्रीति का इलाज टाउनशिप पर सिटी केयर हॉस्पिटल में चल रहा है।

प्रीति के बहनोई धर्मेंद्र ने बताया कि साल २०१९ में अजय और प्रीति का विवाह हुआ था। दो साल बाद ही पति और पत्नी में विवाद हो गया था। इसके चलते प्रीति अकेले ही परिवार के संग रह रही है। प्रीति का ३ साल का बेटा विवांश है। चाकू के वार से खून अधिक बह गया। ए नेगेटिव ब्लड की उसे जरूरत है। इंतजाम करके उसे चढ़ाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि प्रीति की मां विजय देवी ने दामाद अजय चौधरी के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes