हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाही ईदगाह मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। नमाजियों के देरी से पहुंचने के कारण तय समय से 15 मिनट देरी से नमाज अदा हुई। नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। बाद में अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी दी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौजूद रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे। ईदगाह कमेटी द्वारा नमाज का समय सुबह 8 बजे रखा गया था, लेकिन नमाजियों के लगातार आने की वजह से कमेटी ने नमाज का समय 15 मिनट बढ़ा दिया। 8.15 बजे मुफ्ती आसिफ रजा ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद हाफिज कदीर ने खुतबा पढ़ा। इसके बाद सभी ने देश की तरक्की, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद मुसलमानों ने अपनी-अपनी सामर्थ्य के मुताबिक अल्लाह की राह में कुर्बानी की सुन्नत अदा की। नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईदगाह कमेटी की ओर से साफ-सफाई और धूप से बचाव के इंतजाम किए गए थे। वहीं, पुलिस का भी सख्त पहरा रहा। आने वाले लोगों की चेकिंग की गई। इस दौरान ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष जहीर हसन, सचिव तनवीर अहमद, संयुक्त सचिव डाॅ. अबरार हुसैन, गफ्फार अब्बास, जिया उल हक, सुलेमान, हामिद खान, निसार राइन, राशिद अब्बासी, असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
