हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ और एसओजी टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पोस्टमैन के अपहरण और हत्या के मामले में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर को पैगाँव-कोसीकलां रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी टीम मुखबिर की सूचना पर अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान 17 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने शिवा ढाबा के पास से दो अभियुक्तों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले दो सगे भाइयों के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम अभियुक्तों को उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ”आलाकत्ल” (हथियार) बरामद करने के लिए पैगाँव-कोसीकला रोड पर ले गई, तो वहां छिपाकर रखे गए तमंचे से अभियुक्त भारत उर्फ भरतू ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त भारत के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
