हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन को मांट क्षेत्र से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने केशीघाट और श्मशान स्थल के बीच पंटून पुल बनाया है। इस पर वाहनों का निशुल्क आवागमन शुरू हो गया है। यमुना में आई बाढ़ के करीब पांच माह बाद लोक निर्माण विभाग ने वृंदावन-मांट के बीच पंटून पुल का बनाने का ठेका वृंदावन के ठेकेदार नारायण शर्मा को दिया। करीब दस दिनों में बनकर पंटून का पुल तैयार हुआ है। इस पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन निशुल्क शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से वृंदावन और मांट क्षेत्र के बीच की 15 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ यमुना को पार करते ही पांच मिनट में तय हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के समय से निर्माण करने, हटाने और इसकी देखरेख के लिए 20 लाख रुपये का ठेका दिया है। पुल का निर्माण करने वाले नारायण शर्मा ने बताया कि वृंदावन-मांट के बीच 15 पंटून का पुल लगभग दस दिनों में तैयार हुआ है। इस पर निशुल्क आवागमन शुरू गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
