• Mon. Feb 23rd, 2026

यमुना में फंसा व्यक्ति,खंभा पकड़कर मदद के लिए चिल्लाता रहा, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

ByVijay Singhal

Aug 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति ने यमुना में छलांग लगा दी। आधी रात में कूदने के बाद व्यक्ति नदी के बीच मदद को चिल्लाता रहा। इस बीच सूचना पर पहुंचे  पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। वृंदावन थाना क्षेत्र के पानी गांव तिराहा के पास रात करीब 12:46 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति यमुना नदी में डूबने की स्थिति में है। सूचना देने वाले भूरा सिंह ने बताया कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति नदी के बीच खंभे को पकड़कर मदद के लिए चिल्ला रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी 7597 तुरंत मौके पर पहुंची। पानी का बहाव तेज था और व्यक्ति की पकड़ कमजोर होती जा रही थी। पीआरवी टीम में मौजूद कांस्टेबल विशाल तोमर और चालक नरेश कुमार ने बिना देर किए रस्सी के सहारे नदी में उतरकर लगभग 50–60 मीटर अंदर फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान सुंदर (उम्र 50 वर्ष) पुत्र तुलाराम निवासी मैत्री विधवा आश्रम के पीछे पानीघाट, वृंदावन के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि सुंदर ने पारिवारिक विवादों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस के साहसी और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। खुद पीड़ित व्यक्ति ने पीआरवी कर्मियों को धन्यवाद दिया। कहा कि अगर कुछ मिनट और देरी हो जाती तो मैं जिंदा नहीं बचता।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.