• Fri. Jul 10th, 2026

दूसरों के घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, खुद के घर में हो गई लाखो की चोरी

ByVijay Singhal

Jan 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा से चंद कदम की दूरी पर देर रात चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को निशाना बना डाला। अलमारी को तोड़कर 12 लाख रुपये के जेवरात सहित नकदी पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लेने के साथ घटनास्थल की वीडियोग्राफी की है। अजीत पट्टी निवासी महेश चंद का थाना परिसर से पचास मीटर दूरी पर घर है। पुत्र सचिन कुंतल और पुत्रवधू ऋतु कुंतल उत्तर प्रदेश पुलिस में मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। बड़े पुत्र पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी सोनिया मायके चली गई थी। वहां से बुलावा आया तो महेश चंद रविवार दोपहर राया के गांव कसेरा चले गए। घर पर पत्नी राजकुमारी देवी अकेली थीं। रात करीब एक बजे चोरों ने घर में धावा बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि कमरों के ताले तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे करीब डेढ़ सो ग्राम सोना व पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात सहित शादी के पंद्रह जोड़ी कपड़े, सात कंबल, एलईडी टीवी, डिनर सेट सहित गुल्लक से बारह हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह छह बजे राजकुमारी देवी जाग कर नीचे आयीं। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। महेश चंद ने थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.