हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मुस्लिम ऑटो चालक को ईद पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें तमाम लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। पुलिस आरोपी के मोबाइल के माध्यम से केस को मजबूत करने में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल साइबर मुख्यालय भेजा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने अकाउंट के यूआरएल आईडी की जानकारी के लिए संबंधित कंपनी को मेल भेजे हैं। ताकि उसके सभी अकाउंट की जानकारी पुलिस को मिल सके।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मछली मोहल्ला निवासी ऑटो चालक इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इमरान पर आरोप था कि वह हिंदू नाम बताकर हिंदू लड़कियों और महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता है। ईद पर युवक ने एक भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में वह हिंदुओं से ईद पर घर से बाहर न निकलने की बोल रहा है।
आरोपी ने जिनके साथ गलत काम किया है, पुलिस उन लड़कियों और महिलाओं के घर जाकर उन्हें आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहेगी। यदि पीड़िता स्वयं तहरीर देती हैं तो ठीक नहीं तो उनकी काउंसिंल की जाएगी। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर आरोपी सक्रिय था। इसलिए सभी प्लेटफार्म के अधिकारियों को साइबर मुख्यालय से मेल भेजकर पिछले दो से तीन साल का इतिहास मांगा है। वाटसअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि कई स्थानों पर युवक की आईडी थी। इन सभी आईडी से पिछले तीन साल में आरोपी ने किस किस लड़की या महिला से मैसेज के द्वारा बात की है और उसे मिटा दिया है। यह भी पुलिस साइबर मुख्यालय की मदद से निकलवाने का प्रयास कर रही है। भूषण वर्मा, सीओ सिटी मथुरा ने कहा, पुलिस आरोपी के मोबाइल को उसके खिलाफ इस्तेमाल करने की रणनीति बना चुकी है। इसके लिए मोबाइल से उसका पूरा इतिहास निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ने जिन पीड़िताओं के साथ गलत किया है, उनके घर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए समझाया जाएगा। ताकि आरोपी युवक के खिलाफ मजबूत केस तैयार हो और वह जेल से बाहर न आ सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
