हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ पुलिस द्वारा एक गाँजा तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के आदेश के अनुपालन में नशा कारोबारियों एंव अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह की धड़ पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय छाता मथुरा के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज सिंह थाना शेरगढ जनपद मथुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर – नरेन्द्र उर्फ नम्मो पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जटवारी थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र करीब 44 वर्ष को उझानी रोड पर पथवारी माता मन्दिर के पास थाना क्षेत्र शेरगढ से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से तस्करी हेतु ले जाये जा रही गांजा कुल वजन 350 ग्राम बरामद किया गया है । अभियुक्त से बरामद गाँजा की कीमत लगभग 7000/- रूपये है । गिरफ्तार अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ नमो उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 276/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
