हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस द्वारा फायरिंग के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त तमंचे मय 01 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेशानुसार जनपद मथुरा मे वांछित अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के दिशा निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण व व प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 332/2024 धारा 109/352/351(3) बीएनएस थाना जमुनापार मे वांछित अभियुक्तगण 1. लखन शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जमुना बिहार कालोनी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार मथुरा उम्र करीव 22 वर्ष 2. नवीन कुमार पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम पिपरामई थाना सादाबाद जिला हाथरस हाल निवासी जमुना बिहार कालोनी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार मथुरा उम्र 28 वर्ष को राया रोड राया कट के पास से दिनांक 22.11.2024 को समय 06.45 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नवीन उपरोक्त की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त तमंचा मय एक खोका कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
