• Sun. May 24th, 2026

थाना गोविंदनगर पुलिस ने आठ चोरी की बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने मायावती फ्लैट वाले रास्ता, बिरला मंदिर क्षेत्र से रविवार रात चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ़्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की गयी आठ बाइक व वाहन चोरी करने के उपकरण बरामद और पिस्टल बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर कमलेश सिंह ने बताया कि रविवार रात उप निरीक्षक अरुण कुमार त्यागी, महेन्द्र सिंह, गौरव तोमर पुलिस टीम के साथ भ्रमण पर थे। तभी पुलिस टीम ने रात करीब साढ़े नौ बजे परिक्रमा मार्ग से जैंत की ओर से चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर वाहन चोर गिरोह के सदस्य समीर कुरैशी निवासी नई मस्जिद के पास, राधेश्याम कालोनी, गोविन्दनगर, नसीम खान निवासी सदर बाजार मुकेरियान मोहल्ला, मस्जिद वाली गली, सदर बाजार, हाल निवासी गणेश टीला जयसिंहपुरा, गोविन्दनगर, राहुल खान निवासी सुखदेव नगर सौंख रोड हैण्डपम्प वाली गली, कोतवाली और फैजान कुरैशी निवासी नई बस्ती बद्रीनगर, डीग गेट, गोविन्दनगर हाल निवासी कन्कौर टीला के पास, राधेश्याम कालोनी किराये का मकान,गोविन्दनगर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे चोरी की आठ बाइक, एक खुली हीरो स्पलेण्डर के पार्टस के अलावा वाहन खोलने के उपकरण दो फर्जी नम्बर, एक पिस्टल,बरामद कर चालान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.