हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मृत्यु का भय दिखाकर 10,00,000 रु0 चौथ वसूली की मांग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गोवर्धन द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 16.08.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 414/2024 धारा 191(2)/ 308(5)/352/351(3) बीएनएस के वादी को मृत्यु का भय दिखाकर 10 लाख रूपये चौथ बसूली के रूप मे माँगना तथा न देने पर वादी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त देवेन्द्र दीक्षित पुत्र किशनदास निवासी ग्राम जुल्हैंदी थाना गोवर्धन जिला मथुरा को दिनांक 19.08.2024 को मुखबिर की सूचना पर एस.ओ.एस हॉस्पिटल गोवर्धन की बिल्डिंग के पीछे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
