हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वाछिंत/नामजद एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी के साथ किया गिरफ्तार तथा अभियुक्त का निशानदेही पर मृतक का कटा सिर बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय* द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी महावन के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बल्देव* के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.11.24 को थाना क्षेत्र बल्देव मे मिले एक सिर विहीन पुरुष के शव की शिनाख्त वादिया मुकदमा श्रीमती पत्नी ओम प्रकाश निवासी उँची का पुरा थाना कोलारी जिला धोलपुर (राजस्थान) हाल पता राधेश्याम का मकान मोहल्ला राधा कृष्ण धाम वाटर बक्स थाना सिकन्दरा जनपद आगरा द्वारा मृतक की शिनाख्त अपने पति ओमप्रकाश पुत्र भीमसैन उम्र करीब 33 वर्ष के रुप की गयी । वादिया मुकदमा द्वारा दिनांक 03.11.24 को पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 412/2024 धारा- 103(1) बीएनएस मे वाछिंत/नामित अभियुक्त अजय पुत्र श्याम निवासी गौरीकुन्ज हरीनगर थाना सिकन्दरा जनपद आगरा मूल निवासी रामपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 26 वर्ष को आज दिनांक 05.11.2024 को थाना अवागढ क्षेत्र जनपद एटा से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी सहित किया गिरफ्तार तथा हत्या की साजिश रचने में प्रकाश में आयी एक महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । *घटना का संक्षिप्त विवरण* – हत्या का कारण आरोपी अजय के मित्र रामवीर उर्फ रामे की पत्नी ललितेश के पास जाने और उससे अवैध संबंध होने के कारण ललितेश के नंदोई ओमप्रकाश द्वारा उसको जान से मारने की धमकी दी गई थी, मृतक ओमप्रकाश और अजय दोनों ने ही घटना के दिन दिनांक 01.11.24 को दोपहर में खाना खाया और अपने काम पर निकल गए बाद में ओमप्रकाश के फोन करके बुलाने पर ओम प्रकाश और अजय दोनों ने शराब अलग-अलग जगहों पर बैठकर पी इसके बाद आरोपी अजय मृतक ओमप्रकाश को अपने मामा दिनेश गोस्वामी के घर ले गया उसके बाद फिर घटनास्थल अविनाश की खेतों की तरफ लाकर हाथापाई करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी फिर अपने मामा दिनेश को जाकर बताया, अजय के अनुसार मामा ने पहचान छुपाने के लिए कुल्हाड़ी से उसका गर्दन काट दिया और अपने घर के पीछे की तरफ बह रही यमुना नदी में शाम को फेंक दिया । आज अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर मृतक ओमप्रकाश उपरोक्त का कटा हुआ सिर बरामद किया गया । मुकदमे मे हत्या के साक्ष्य छिपाने व साजिश रचने के आरोप मे धारा 238/61(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
