हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा शादी समारोह में हुई हत्या में 02 वांछित अभियुक्तों को मय घटना में प्रयुक्त वेन्यू कार के गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.11.2024 को प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर श्री देवपाल सिंह पुण्डीर द्वारा मय हमराही पुलिस के हत्या के अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. शुभम अग्रवाल पुत्र बंशीधर अग्रवाल निवासी म0नं0 116 राधा आर्चिड कालौनी थाना गोविन्दनगर मथुरा व 2. आकाश गुप्ता पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी गणेशटीला जयसिंहपुरा थाना गोविन्दनगर मथुरा को समय करीब 12.15 बजे गोकुल रेस्टोरेन्ट के पास आई.एस.बी.टी. की बगल थाना गोविन्दनगर मथुरा से मय घटना में प्रयुक्त वेन्यू कार रजिस्ट्रेशन नं0 RJ45CK4832 के गिरफ्तार किया गया। श्री सत्यानन्द गिरी पुत्र नौमीनाथ जी निवासी विकासनगर नई बस्ती थाना हाईवे जनपद मथुरा द्वारा दिनांक 17.11.2024 को अपने पुत्र राहुल की गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 372/2024, धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया था, जिसमें अभियुक्तगण उपरोक्त के नाम प्रकाश में आये है तथा अभियुक्तगण उपरोक्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त थे। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। हत्या का कारण अभियुक्त अखिल गोयल ,शुभम अग्रवाल तथा संजय शर्मा होटल की पार्किंग में शुभम की गाड़ी में शराब पी रहे थे, गाड़ी के पास में खड़े राहुल को संजय शर्मा के द्वारा शराब लाने को कहा गया राहुल के द्वारा मना करने पर आपस में गाली गलोज होने पर तैश में आकर संजय शर्मा द्वारा अन्य साथियों के कहने पर राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
