• Thu. Apr 23rd, 2026

पुलिस ने नगर निगम टीम के साथ हटवाया अवैध कब्जा

ByVijay Singhal

Apr 20, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट उमाशंकर शर्मा

मथुरा। नगर निगम क्षेत्र में जनरल गंज क्षेत्र में नजूल की भूमि पर अवैध रूप से किये गये कब्जे को नगर निगम टीम के साथ सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस व पीएसी टीम ने अवैध रूप से कब्जाई गयी जमीन पर किये गये निर्माण को ध्वस्त कराया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जनरल गंज क्षेत्र में नगर निगम द्वारा वर्ष 1903 के सर्वे के अनुसार मोहल्ला जनरलगंज स्थित खसरा संख्या 113, 114, 115, 116, 117, 118 व 131, 132, 133 पर भूमि नजूल भूमि सरकारी में दर्ज थी। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि इस पर बीना देवी, ललित, श्याम निवासीगण ध्रुव घाट द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा करते हुए भवन निर्माण कर लिया था। पुत्र स्व. बृजमोहन यादव निवासी ध्रुव घाट द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा था। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाने को लेकर पुलिस बल की डिमांड की थी। शनिवार दोपहर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन, सीओ सिटी भूषण वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली, गोविंदनगर, सदर बाजार और महिला थाना पुलिस टीम के साथ एक प्लाटून पीएसी बल के साथ नगर निगम टीम मौके पर गयी। वहां पुलिस टीम की मौजूदगी में नगर निगम टीम ने जेसीबी से नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाये गये भवन को ध्वस्त कराकर जमीन कब्जा मुक्त कराई। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व टीम यहां अवैध अतिक्रमण को हटवाने गयी थी। इस दौरान महिलाओं ने सामने आकर हंगामा किया था इसके चलते टीम बैरंग वापस आ गयी थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.