• Tue. Feb 10th, 2026

2 बच्चों की 11 माह से फरार माँ को पुलिस ने किया बरामद

ByVijay Singhal

Jul 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर में महेश चंद्र वर्मा पुत्र देवीराम की शादी पूनम वर्मा पुत्री दिनेश चंद्र वर्मा निवासी सिरसा गंज जिला फिरोजावाद से 24 जनवरी 2008 में हुई थी। जिसकी लड़की 14 वर्ष लड़के की उम्र 9 वर्ष है। 16 वर्ष से पति पत्नी अपने बच्चों के साथ जीवन अच्छा व्यतीत कर रहे थे। अचानक पूनम घर से 11 अगस्त 2023 को घर से जेवर और नगदी लेकर फरार हो गयी। महेश ने पत्नी को जगह जगह तलाश किया लेकिन उसला कोई पता न चला। जब महेश ने अपनी ससुराल में फोन किया तो उसके साले ने कहा कि पूनम आयी थी लेकिन बह बिना कहे चली गयी। महेश ने उसकी तलाश करता रहा। जब महेश को किसी के व्दारा मालुम हुआ कि पूनम हरदीपसिंह पुत्र गुरु चरन सिंह के घर गली ठठेरान लाल दरवाजा में रह रही है। महेश ने थाना गोविन्द नगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पूनम को हरदीपसिंह के घर से बरामद करके राजकीय महिला शरणालय मथुरा में भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.