• Mon. Feb 23rd, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे के पत्थरबाज लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से तीन घायल, सात गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर और यमुनापार थाना क्षेत्र में पत्थर मारकर लूटपाट करने वाले गिरोह को पुलिस ने थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 101 पर मुठभेड़ के बाद सात लुटेरों को पकड़ा है जिसमें पुलिस की मुठभेड़ में तीन घायल भी हुये है। पुलिस ने लूटी हुई नगदी व जेवरात भी बरामद किये है। फिलहाल घायलों को सीएचसी मांट पर भर्ती कराया है। पिछले कई दिनों से यमुना एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजों द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। एसएसपी ने घटनाओं को रोकने के लिए एसओजी एवं जनपद के सभी थानों का पुलिसबल लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाया। मंगलवार तड़के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रॉड पर माइल स्टोन 101 के समीप मांट, सुरीर, यमुनापार व एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।  पुलिस ने पत्थरबाजों के गिरोह को देखा तो पीछा किया। पुलिस को देखकर लुटेरे भागने लगे। तभी पुलिस औऱ बदमाशो में मुठभेड़ हो गई जिसमें तीन बदमाशों के गोली लगने से घायल हो गये। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में राहुल पुत्र विशंभर  निवासी सामोली थाना सुरीर मथुरा(घायल),बोसू पुत्र सलीम निवासी मिडाकुर थाना मलपुरा आगरा (घायल),जल सिंह पुत्र समय सिंह निवासी सकराया थाना जैत मथुरा (घायल),लुच्चा बाज उर्फ फिरोज पुत्र बृजेश उर्फ लल्लूआ वाज निवासी समोली थाना सुरीर,पुच्ची उर्फ सुलेमान पुत्र सलीम निवासी मीणाकुर थाना मलपुरा आगरा,अशफाक पुत्र पप्पू निवासी डेरा राया कस्बा थाना राया मथुरा,अजय पुत्र पप्पू  निवासी डेरा कस्बा राया थाना राया को पकड़ लिया जिनके कब्जे से 04 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस,04 खोखा कारतूस 03 नाजायज चाकू बरामद,02 सोने की अंगूठी,एक लैपटॉप एटीएम आधार कार्ड और 15,000 रुपये की नगदी बरामद की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.