हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में एक जनसेवा केंद्र संचालक से मारपीट कर 12 हजार रुपये नकद और एक घड़ी लूट ली गई। पीड़ित ने घटना के बाद महावन थाने में मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। अजय विहार रांची बांगर निवासी राहुल शर्मा पुत्र रघुवर दयाल शर्मा अपने मित्र सत्येन्द्र के साथ मोटरसाइकिल से दुर्गा देवी इंटर कॉलेज बलदेव में फीस जमा करने जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे बरेली बाइपास पुल के पास एक पेटीज की दुकान पर रुके। इसी दौरान, लगभग एक दर्जन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। राहुल के अनुसार, हमलावरों में विर्जापुर निवासी कृष्णेंद्र उर्फ केके उसे पहले से जानता था। कृष्णेंद्र ने तमंचा निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन तमंचा न चलने पर उसने उसकी बट से राहुल पर हमला किया। मारपीट के दौरान राहुल जमीन पर गिर गया। हमलावरों ने उसकी जैकेट की जेब से 12 हजार रुपये नकद और हाथ में पहनी टाइटन घड़ी लूट ली। आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवक के साथ मारपीट हुई है और प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की इस निष्क्रियता से पीड़ित और उसके परिजन नाराज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
