• Mon. May 25th, 2026

मथुरा की हवा में भी घुला जहर, एक्यूआई 300 पर पहुंचा; मास्क पहनकर घर से निकले की दी गई सलाह

ByVijay Singhal

Nov 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में बृहस्पतिवार की सुबह जहरीली हवा के बीच हुई। मथुरा-वृंदावन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के करीब दर्ज किया गया, जो अति गंभीर है। मंगलवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के समय धूप निकलने के साथ सुबह और शाम को मौसम पूरी तरह से करवट बदल रहा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में तापमान और 2 डिग्री लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 26.7 और न्यूनतम तापमान 12.3 ग्रिडी सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को घने कोहरे के साथ हल्की सर्दी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सीजन में पहली बार प्रदूषण स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंचा। मंगलवार देर रात एक्यूआई 250 दर्ज किया। अगले दिन सुबह 10 बजे तक मथुरा-वृंदावन का प्रदूषण स्तर 300 के करीब पहुंच गया है। शाम ढलते-ढलते एक्यूआई 150 पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, शहर में मैन्युअली तरीके से प्रदूषण स्तर रिकॉर्ड किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी सप्ताह में बृहस्पतिवार और शनिवार को ही वायु गुणवत्ता माय संयंत्र से एक्यूआई मापते हैं, जबकि वृंदावन में ऑटोमेटिक मशीन लगी हुई है। इसलिए शहर के प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मथुरा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि मैन्युअली प्रदूषण माप संयंत्र में एक फिल्टर लगाया जाता है। 24 घंटे बाद इस फिल्टर को लैब में टेस्ट किया जाता है। इसी के आधार पर प्रदूषण स्तर मापा जाता है। साथ ही बढ़ते एक्यूआई पर संबंधित विभाग को नोटिस भी जारी किया गया है। विभाग भी समय-समय पर इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.