• Wed. Feb 5th, 2025

वृंदावन में दशहरा पर शस्त्र पूजन के साथ लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

ByVijay Singhal

Oct 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित श्रीराम फार्म हाउस पर विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्व समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य शस्त्र पूजन कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर हमें सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर हरि बल्लभ सिंह ने कहा कि विजयदशमी पर्व पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया है। हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की दिखाएं मार्ग पर चलकर मर्यादित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। कृष्ण बलराम इस्कॉन व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु गौतम ने कहा कि नवदुर्गा पर्व के साथ विजयदशमी पर्व का अध्यात्मिक संदेश समस्त जनमानस के लिए कल्याणकारी जीवन का सूत्र पात्र बनता है। कार्यक्रम में अमित गौतम धर्मेंद्र गौतम मुकुल वार्ष्णेय मुन्नालाल निषाद गोलू पंडित सुरेश प्रधान दत्ता कौशिक राधा चरण ठाकुर श्याम सरदार आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.