हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण करने और रकम-जेवर ऐंठने के आरोप में पुलिस ने युवक को नीमगांव चौराहे से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी, शारीरिक व मानसिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। गोवर्धन क्षेत्र निवासी पीड़िता का आरोप है की वह स्नातक की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान थाना नौहझील के छनपारई निवासी विष्णु चौधरी से उसकी मित्रता हुई। युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसकी बातों में आ गई। पिछले चार साल वह शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा है। पिछले दिनों शादी की बात कही तो विष्णु भड़क गया। कहा, मुझे शादी नहीं करनी। वह तो सिर्फ इस्तेमाल कर रहा था। उसकी शादी कहीं और पक्की हो गई है। युवक पूर्व में नकदी और गहने भी ऐंठ चुका है। वापस मांगने पर लौटा भी नहीं रहा है। उक्त युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए शारीरिक व मानसिक शोषण किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
