• Fri. May 15th, 2026

लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से मिलेगी निजात

ByVijay Singhal

Jun 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 व 10 में आरसीसी सड़क निर्माण से लोगों को जलभराव और कीचड़ से राहत मिलेगी। राधाकुंड रोड स्थित संत नगर कॉलोनी में बनने वाली सड़क का शिलान्यास चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने और गिरिराज बाग के रास्ते पर बनने वाले सड़क का शिलान्यास भूमि विकास बैंक के चेयरमैन चौधरी गोविंद सिंह ने नारियल फोड़ कर किया। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि करीब 28 लाख की लागत से दोनों सीसी सड़क बनाई जाएंगी। नागरिकों ने चेयरमैन का स्वागत किया। रेखा, चंद्रभान चौधरी, लक्ष्मी, नरसिंह बघेल, गोपी भगत, रामदास काका, नाथिया पाठक, मुन्नी लाल पाठक, मुरारी लाल तिवारी, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.