हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के मोहल्ला बल्देवगंज में डिजिटल मीटर लगाने का बुधवार को लोगों ने विरोध किया। लोगों ने अधिक रीडिंग का आरोप लगाते हुए टीम को मीटर नहीं लगाने दिए। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता को घेरकर हंगामा किया। अवर अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर में विद्युत निगम मीटरों का डिजिटलीकरण करा रहा है। जिसके तहत पुराने मीटरों के स्थान पर डिजिटल मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर बदलने का काम कर रही जीएमआर प्रा. लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी बुधवार को जब बल्देवगंज में पहुंचे तो वहां उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
लोगों का आरोप था कि नए डिजिटल मीटर पुराने मीटरों से अधिक रीडिंग और बिल बना रहे हैं। जो कि उपभोक्ताओं के साथ खुली लूट है। लोगों ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि एक घर का केवल मीटर बदलते ही बिल डेढ़ गुना बढ़ जाए। हम तो समझ रहे थे कि इससे बिलों की गड़बड़ी में सुधार आएगा लेकिन डिजिटल मीटर ने तो रीडिंग बढ़ा दी। लोगों ने कहा कि इन्हें वे कतई नहीं लगने देंगे। विरोध के बीच अवर अभियंता अनूप गौड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने उन्हें भी घेर लिया और हंगामा काटा। जेई को पुलिस बुलानी पड़ी, तब कहीं जाकर टीम वहां से निकली।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
