• Fri. Feb 27th, 2026

पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज का किया पूजन, चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन हुए विशेष आयोजन

ByVijay Singhal

Jul 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन स्थित रमणरेती आश्रम में चार दिवसीय गुरु पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार से हुआ। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को हजारों शिष्यों ने पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज का पूजन किया। सुबह 8 बजे से ही पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। शिष्यों ने गुरु के चरणों में जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित किए। पीठाधीश्वर ने शिष्यों को आशीर्वाद और दीक्षा दी। उन्होंने शिष्यों को सलाह दी कि गुरु द्वारा बताई गई बातों का पालन करें। साथ ही कहा कि व्यस्तता में भी प्रभु स्मरण और मंत्र जाप के लिए समय निकालें है। आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने कार्यक्रम की जानकारी दी। गुरुवार को संत, ऋषिकुमार और मथुरा जनपद के शिष्यों ने पूजन किया। शुक्रवार को आगरा, हाथरस, बरेली, अलीगढ़, बुलंदशहर, हरियाणा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शिष्य पूजन करेंगे। शनिवार को गोवर्धन, राजस्थान, उत्तराखंड और अन्य क्षेत्रों के शिष्य पूजन करेंगे। आश्रम प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा है। आश्रम रोड पर जाम न लगे, इसलिए बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए दो स्थानों पर भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.