हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में मच्छर एवं जल जनित बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं। विभाग के अधिकारियों ने जिले में चार तथा ब्लॉक स्तर पर दो-दो टीमों का गठन किया है। टीम के अधिकारियों को दस्तक के दौरान बुखार, सिर में दर्द और चक्कर आने के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीमों के साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम स्वास्थ्य जांच करने के साथ लोगों को जागरूक करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि घरों में जाकर बीमारी लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित परिवार की जानकारी नजदीकी सीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में माइक्रो प्लान के अनुसार मलेरिया विभाग की 24 टीमों द्वारा लार्वासाइड टेमोफास दवा का छिड़काव, जहां नाले और नालियां हैं और जलभराव है, वहां किया जा रहा है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी एवं एएनएम घर-घर दस्तक दे रही हैं। लोगों का हाल जानने के साथ ही बुखार और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के लक्षण मिलने पर स्लाइड बनाकर जांच की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुज चौधरी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार अभियान में न टीमें सिर्फ संचारी रोग की रोकथाम के लिए कार्य करेंगी बल्कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम और उनकी स्क्रीनिंग को लेकर कार्य करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर संजीव यादव ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। इसके अनुसार टीमें क्षेत्रवार घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं और बुखार एवं अन्य बीमारी लोगों की जांच कराकर उन्हें दवा उपलब्ध करा रही हैं।
7455095736
