हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।बरसाना में राधारानी के दर्शन करने आए सहारनपुर के श्रद्धालुओं के साथ बुधवार रात पार्किंग कर्मचारियों ने मारपीट की। सड़क के किनारे बस खड़ी करने पर बस पर पथराव भी किया। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने पार्किंग कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बरसाना में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐसे में नगर पंचायत की गोवर्धन रोड, पुराना अड्डा व सुदामा चौक पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके बाद भी पार्किंग के नाम कर्मचारी सड़क किनारे या आने जाने वाले वाहनों से भी वसूली करते हैं।बुधवार रात सहारनपुर के श्रद्धालुओं की बस बरसाना आई। चालक ने श्रद्धालुओं की बस पार्किंग स्थल में खड़ी न कर उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसे लेकर पार्किंग कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। उनकी बस पर पथराव भी किया। पथराव से बस के शीशे टूट गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
