• Tue. Mar 3rd, 2026

दुबई हवाई अड्डे पर ईरान के हमले से मथुरा के परिवारों में दहशत

ByVijay Singhal

Mar 3, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है और ब्रजवासी चिंता में डूबे हैं। कान्हा की नगरी से सैकड़ो परिवार दुबई में रहते हैं। जिस स्थान पर धमाका हुआ है, वहां से महज दस किमी की दूरी पर ही ज्यादातर परिवार बसे हैं। धमाके की सूचना से पूरी रात परिवार सो नहीं पाए। दुबई प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया और घरों के अंदर ही रहने की चेतावनी दी। ऐसे में परिवार बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। वहां अपने फंसे हैं और यहां ब्रजवासियों की नींद उड़ी है। दिन कुशलक्षेम पूछने में कट रहा है और रात करवट बदलते। मथुरा के ज्यादातर चतुर्वेदी परिवार दुबई में रहते हैं। इनमें 95 प्रतिशत से अधिक विभिन्न कंपनियों में या तो चार्टर्ड एकाउंटेंट की नौकरी करते या फिर सीए की अपनी कंपनी बना रखी है। वर्तमान में करीब 15 सौ लोग दुबई में यहां के रहते हैं। इनमें भी ज्यादातर दुबई इलाके में रह रहे हैं। शनिवार सुबह दुबई में हुए हमले के बाद वहां अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। ऐसे में यहां रह रहे उनके परिवार चिंतित हैं। दुबई में बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रबंधक सिद्धार्थ तिवारी मथुरा के चौबियापाड़ा में रहते हैं। कई वर्षों से बरदुबई में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को दुबई हवाई अड्डे पर हमले के बाद सभी दहशत में आ गए। देर रात दुबई प्रशासन ने चेतावनी जारी कर दी और सभी लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। वह कहते हैं कि दुकानें तो खुली हैं, लेकिन सभी बहुत ही ज्यादा दहशत में हैं। सिद्धार्थ के पिता द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि जिनके घरों के बच्चे दुबई में रह रहे हैं, वह यहां तनाव में हैं। दिन में कई-कई बार फोन कर कुशलक्षेम जान रहे हैं। हमले का क्या और कहां असर पड़ रहा है, घर में टीवी पर पल-पल की खबर ले रहे हैं। चौबियापाड़ा निवासी स्वतंत्र चतुर्वेदी का परिवार भी दुबई में रहता है। उनका परिवार मरीना के पास रहता है। यह जेबेल एयरपोर्ट के पास ही है। शनिवार को एयरपोर्ट पर हुए धमाके के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया। शनिवार को ही स्वतंत्र के बेटे मोहित चतुर्वेदी अपनी पत्नी के साथ बरदुबई स्थित पुराने घर पर आ गए। मोहित कहते हैं कि सभी चिंताग्रस्त हैं। इरान ने एयरपोर्ट पर सबसे बड़ा धमाका किया है। जब तक यहां शांति नहीं होती, तब तक सबकुछ बंद रहेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.