• Tue. Jun 30th, 2026

युवक ने की अश्लील हरकत तो पंचायत ने जारी किया फरमान, खुद को चप्पल मारते युवक का वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पश्चिम बंगाल से आकर रह रही किशोरी से सरेराह अश्लील हरकत की घटना पर सजी पंचायत ने फरमान सुनाया। अपनी चप्पल उतार और सिर में मार। माफी मांगते किशोर ने खुद के सिर पर दनादन चप्पलें मारीं। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा।
इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राधाकुंड के आसपास पश्चिम बंगाल के दो सौ से ज्यादा परिवार कंठी माला बेचते हैं। उन्होंने आसपास की कालोनियों में किराए पर कमरे ले रखे हैं। शुक्रवार दोपहर घर लौटती किशोरी को बाइक सवार किशोर ने रोका और अश्लील हरकतें की। किशोरी के शोर मचाने पर किशोर भाग निकला, लेकिन घटना रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई। किशोरी के स्वजन इसकी शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंचे। पुलिस तक मामला न जाए इसके लिए दोनों पक्षों ने पंचायत की। पंचायत ने खुद को चप्पल मारकर माफी मांगने का फैसला सुनाया। इसके बाद किशोर ने अपने सिर में चप्पलें मारीं और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। गोवर्धन थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। खुद पर चप्पलें बरसाते किशोर के वीडियो पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है। समिति अध्यक्ष राजेश दीक्षित का कहना है कि स्वजन को थाने में मुकदमा कराना चाहिए। किशोर को पिटवाने के बाद वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.