• Mon. Feb 23rd, 2026

दानियों की जमीन पर बनेंगे पंचायत भवन

ByVijay Singhal

Aug 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमीन न होने के कारण लटके पंचायत भवनों के निर्माण के लिए दानदाताओं ने जमीन दान की है। इसके बाद जोर शोर से निर्माण कार्य शुरू हुआ। ऐसी चार ग्राम पंचायतें हैं, जहां दान की जमीन पर पंचायत भवन बनने के बाद एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। प्रत्येक भवन निर्माण में 18 लाख रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों के मुताबिक, बीते छह माह से विकास खंड राया, फरह और मथुरा सदर की कुछ ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिली थी। प्रत्येक भवन निर्माण के लिए शासन ने लगभग 18 लाख रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन जमीन न होने के कारण पंचायत भवन अधर में लटक गए थे। ऐसे में दानवीरों ने अधिकारियों की इस समस्या का समाधान कर दिया है। राया के ग्राम पंचायत खलौआ निवासी श्यामवीर सिंह, रघुवीर सिंह और धर्मवीर सिंह ने पंचायत भवन के लिए जमीन दान की है। इसी तरह फरह के कोह निवासी छिद्दी, खेड़िया, सुंदर लाल और मथुरा सदर के नगरी ग्राम पंचायत प्रधान निहाल सिंह ने भी पंचायत भवन के लिए जमीन दान की है। खेड़िया ग्राम पंचायत की जमीन को छोड़कर सभी ने जमीन की रजिस्ट्री करा दी है। दानवीरों का कहना है कि विभिन्न कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रतिदिन शहर के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन गांव में पंचायत भवन बनने से समय के साथ-साथ परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। एक ही छत के नीचे सारे कार्य होंगे। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में भवन निर्माण का तेजी कार्य कराया जा रहा है। डीपीआरओ ने यह भी बताया कि जमीन दान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पंचायत भवन के मीटिंग हॉल का नाम दान देने वाले के पूर्वज के नाम पर होगा। इसे सुनिश्चित कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन निर्माण कार्य के दौरान आ रही चुनौतियों को शीघ्र दूर कराया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.