• Sun. Apr 26th, 2026

मथुरा में नॉनवेज होटल के सामने जानवरों के अवशेष मिलने से आक्रोश

ByVijay Singhal

Jun 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में शनिवार रात को ईदगाह के पास कटा हुआ गोवंश मिलने के बाद सौंख रोड स्थित नानवेज होटल के सामने नाले के पास कूड़े के ढेर में जानवर के अवशेष मिलने से आक्रोश फैल गया। गोरक्षकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जानवर के अवशेष को लैब में भेजकर गोरक्षकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना कोतवाली के सौंख रोड पर एक नानवेज होटल के सामने कूड़े के ढेर में जानवर के अवशेष मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में गोरक्षक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जानवर के अवशेष को वेटरनरी कालेज जांच के लिए भेज दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। गोवर्धन में भी असामाजिक तत्व के लोगों ने गाय के सिर को पटका था। ईद पर माहौल बिगड़ने के चलते नवनीत नगर स्थित महादेव मंदिर के सामने मलबा फेंक दिया। वहीं सोमवार की सुबह सौख रोड स्थित ताज होटल के सामने जानवरों के अवशेष डाल दिए। कुछ लोग शहर की छवि बिगाड़ना चाहते हैं। चंद्रशेखर ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक सफाई कर्मी ने जानवर के अवशेष को फेंका था। उसने बताया कि अवशेष भैंस के बच्चे का था। जिसको कूड़े में डालने के लिए उसने रखा था। मामले की जांच की जा रही है। वहीं कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि इस संबंध में कोई प्रार्थना-पत्र नहीं मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.