हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 दिसम्बर 2024 को दिन रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्डन पोस्ट संख्या एक के पोस्ट वार्डन अशोक यादव के द्वारा प्रतिभा की खोज जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन एवं समान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 का आयोजन औरंगाबाद स्थित जी डी पब्लिक स्कूल पर 450 बच्चो ने प्रतिभाग किया जिसमें नागारिक सुरक्षा विभाग मथुरा के उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह , चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल,डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिविजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, सीनियर स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक चतुर्वेदी बैंकर, घटना नियंत्रक अधिकारी अजय कांत गर्ग,वर्षा रामनाड़ी के द्वारा परीक्षा सेन्टर पर जाकर बच्चो का निरक्षण किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राएं में पेपर को लेकर जोश दिखा साथ ही नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के पोस्ट वार्डन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा मित्र अशोक यादव के द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कॉम्पटीशन हम 2019 से लगातार कराते आ रहे हैं जिसमें हर वर्ष मथुरा , गोवर्धन, बृंदावन तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं जिसमें नागारिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से 20 सवाल पूछे जाते है और बही समान्य ज्ञान से 40 सवाल और 20 सवाल गणित से 10 सवाल इंग्लिश से 10 सवाल हिन्दी से इसी प्रकार 100 सवालों का एक पेपर होता है इसके बाद मेरिट के आधार पर इनको जिला प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा मथुरा के द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के 6 दिसंबर स्थापना दिवस के मौके पर सिविल लाईन कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा मथुरा कार्यालय पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के पोस्ट वार्डन अशोक यादव के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य गिर्राज सिंह,डिप्टी पोस्ट वार्डन विकास सोनी सैक्टर वार्डन राम सैनी, शुभम् कुमार, राजेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, सुनैना,फायर फाइटर रोहित कुशवाह , धर्मेन्द्र तोमर, हेमंत, पंकज गर्ग, सोहन लाल, आदि के द्वारा परीक्षा को सफ़ल बनाने में अहम भूमिका निभाई गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
