हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विधि विभाग की भूमिका को न्यायिक समस्याओं के समाधान व संगठन के विधिक सशक्तिकरण में और अधिक सक्रिय बनाने पर मंथन हुआ ।आरजीपीआरएस के प्रदेश प्रभारी एवं अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह पाण्डव ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत विधि प्रकोष्ठ के चुने हुए प्रतिनिधियों की एक चिंतन कार्यशाला प्रदेश कार्यालय पर हुई जिसमें इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘न्याय, नेतृत्व और संगठन’ रहा, जिसमें संगठन के भविष्य की दिशा, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा विधि विभाग की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।एवं कानूनी जागरूकता को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उप प्रभारी अविनाश पांडे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने संबोधित किया। ‘संगठन सृजन विधि विभाग प्रतिनिधि चिंतन कार्यशाला’ में कांग्रेस महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अधिवक्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मथुरा से अधिवक्ता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रभारी मानवेंद्र सिंह पांडव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण भास्कर , प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजकुमार उपाध्याय, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रवि सिंह तवर , राहुल एडवोकेट, सत्यम एडवोकेट आदि ने भाग लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
