हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के 10 पार्कों एवं खुले स्थानों पर ओपन जिम बनाई जाएंगी, साथ ही बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए पार्कों और स्थानों को चिह्नित कर कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने और पार्कों से लोगों को जोड़ने के लिए नगर निगम ने पार्कों में ओपन जिम खोलने और बच्चों के लिए झूले लगाने का कार्य शुरू किया है। निगम ने इसके लिए 10 पार्कों को चिह्नित कर कार्य शुरू कर दिया है। इन पार्कों में भगत सिंह पार्क, जयसिंहपुरा, द्वारिका, चंद्रपुरी, लोहवन, गऊघाट, बलदेव पुरी एक्सटेंशन, शिवनगर, कृष्ण विहार स्थित पार्क को चिह्नित किया है। निगम के निर्माण विभाग की टीम ने शहर के भगतसिंह पार्क से परियोजना की शुरुआत कर दी है। इसमें लोगों की कसरत के लिए लटकने, कूदने, जोड़ों की कसरत के लिए खड़ी सीढ़ियों के अलावा बच्चों के लिए झूले, स्लैब स्थापित की जा रही है। इससे बड़ों के साथ बच्चे भी ओपन जिम का लाभ ले सकते हैं। नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि शहर और आसपास की कॉलोनियों के पार्क एवं खुले स्थान पर ओपन जिम एवं झूले लगाए जा रहे हैं, ताकि घरों से बाहर प्रकृति के बीच व्यायाम कर सकें और बच्चे भी खेल सकेंगे। इस परियोजना पर 20 लाख रुपये से कार्य किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
