• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में धान खरीद का इंतजार, बाजरे का खुला खाता

ByVijay Singhal

Oct 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में धान खरीद केंद्रों पर अब भी किसानों का इंतजार हो रहा है, वहीं सोमवार को बाजरे की खरीद का खाता खुल गया। मांट और राया केंद्रों पर 3 सौ क्विंटल बाजरा की खरीद हुई है। जनपद में तीन अक्तूबर से धान और बाजरा की खरीद के लिए निर्धारित केंद्र खुल गए हैं। इस बार धान खरीद के लिए 20 और बाजरे की खरीद के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जबकि बाजरे की खरीद शुरू हो गई है। तीन सौ क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। जनपद में पिछले साल भी बाजरा खरीद का रिकार्ड खराब रहा था। तय लक्ष्य के मुताबिक मामूली खरीद हुई थी। पराली के चार और मामले आए सामने जनपद में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चार और नए मामले सामने आए हैं। इससे जनपद में अब तक पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 15 हो गई है। आंकड़े के तहत आगरा मंडल में मथुरा एक मात्र जनपद है, जहां पराली जलाई जा रही है। पराली जलाने के यह मामले सैटेलाइट के आधार पर पकड़ में आ रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.