हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में पश्चिम बंगाल से फर्जी आधार कार्ड के आधार पर सिम लाकर यहां ठगों को बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सिम से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रांतों में ऑनलाइन ठगी की जानी थी। पुलिस ने आरोपी से 110 सिम व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया गांव मुडसरेस से दौलतपुर के लिए जाने वाले रास्ते पर बंबे की पुलिया के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में जाते हुए देखा। रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमजान उर्फ टीका पुत्र समी खां निवासी गांव दौलतपुर थाना गोवर्धन बताया।
आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल निवासी रिश्तेदारों के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से सिम खरीद कर लाता था। यह सिम वह राजस्थान व हरियाणा के मेवात क्षेत्र में ठगी करने वाले युवकों को बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी अमेरुव मेव को भी नामजद किया है। जो युवक को फर्जी आधार कार्ड पर सिम मुहैया कराता था। गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
