• Wed. Jul 8th, 2026

श्री राम लला के आगमन पर मथुरा में एस एफ हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी ने किया खिचड़ी प्रसाद का कार्यक्रम

ByVijay Singhal

Jan 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एस.एफ हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी मथुरा द्वारा प्रसादम सेवा के तहत श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शहर भर में खिचड़ी प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजन गुप्ता ने बताया कि श्री राम मंदिर का निर्माण लगभग 500 वर्षो के इंतज़ार और साधु संतो के तप एवं बलिदान के बाद हो  रहा है। मान्यता है कि किसी शुभ कार्य की शुरुआत दान से की जाये तो बहुत अच्छा माना जाता है और इस से बड़ा शुभ कार्य कोई और नहीं हो सकता की हमारे प्रभु श्री राम का मन्दिर बन रहा है इस खुशी में आज 5000 से अधिक लोगों के लिए खिचड़ी प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ब्रज वासीयों ने खूब आंनद लिया । वहां मौजूद दिशा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिखा अग्रवाल जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में श्री राम मंदिर की बड़ी धूम है, शहर में जगह जगह श्री राम की धून गूँज रही है। संस्था के सदस्यों ने शहर के अलग – अलग स्थानों पर श्री राम के ध्वज का ध्वजारोहण किया, साथ ही 22 जनवरी को लेकर सभी देशवासी काफी उत्साहित और भावुक है और इस दिन को सभी देशवासियों ने दान और पूजन करके विशेष महत्व दिया है इस वजह से आज के इस कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खिचड़ी प्रसाद में समरसता की अनूठी झलक दिखी। सोसाइटी के सदस्यों द्वारा मंडी चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे क्रासिंग, मथुरा जंक्शन, केंट, भूतेश्वर, कृष्णा नगर, भरतपुर गेट , धौलीप्याऊ, सदर, बी.एस.ऐ. एवं शहर भर में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्य किया गया। जिसमे युवाओं ने भी अपनी पूर्ण सहभागिता दी। जहाँ मौजूद सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों की बहुत सराहाना की और साथ ही हिन्दू संस्कृति को आगे लाने की चेष्ठा रखी। इस राम खिचड़ी प्रसाद में बहुत लोगों का सहयोग रहा जिसमे अभिषेक, रजनी जी, अल्पेश, गौरव,आराधना,मनीष,चिराग, आकांक्षा ,सचिन आदि लोगों का सहयोग रहा। इसके साथ इस मौके पर जे.पी बंसल, पीयूष बंसल, मधुबाला , हरीश बाली, निशांत, राहुल, तुषार, भारत आदि लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.