हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। अचानक आसमान में अज्ञात रोशनी और ड्रोन जैसी वस्तु देखे जाने की चर्चाओं ने ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। गांवों में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं और लोग अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। खासतौर पर महिलाएं और बुजुर्ग इन घटनाओं से अधिक चिंतित हैं। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद निर्वाल बीती देर रात पुलिस टीम के साथ आधा दर्जन गांवों में पहुंचे। उन्होंने गांव कामर, जाब, धर्मनगर, और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने गांव स्तर पर बैठक कर लोगों को आश्वस्त किया कि यह महज अफवाह है और किसी तरह की अनहोनी की संभावना नहीं है। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कहीं भी बिना अनुमति ड्रोन उड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय गांव-गांव अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे ग्रामीण सुरक्षित महसूस करें। पुलिस ने यह भी कहा कि कई बार लोग आपसी भ्रम या मोबाइल की रोशनी को भी ड्रोन समझ लेते हैं, इसलिए ऐसी किसी भी सूचना की जांच करना आवश्यक है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
