• Sat. May 16th, 2026

जनता की शिकायतों की अनदेखी करने पर जैंत थाने का दरोगा लाइन हाजिर

ByVijay Singhal

Jun 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनता की शिकायतों की अनदेखी और लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने जैंत थाने के दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही 4 निरीक्षकों समेत 8 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इसमें तीन चौकी भी शामिल हैं।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जैंत थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर सिंह के खिलाफ कई बार शिकायत आई। शिकायतों की जांच कराई तो सही पाई गईं। इसलिए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही पुलिस लाइन सम्मन सेल में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक बलदेव, जमुनापार से उमेश चंद को गोवर्धन, पुलिस लाइन से कृष्णपाल सिंह को छाता, बलदेव से अरविंद सिंह को राया में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा है। उन्होंने छाता कस्बा चौकी प्रभारी विजय कुमार को हाईवे की औद्योगिक चौकी प्रभारी, कोसीकलां से विपिन कुमार को कोसीकलां की शाहपुर चौकी प्रभारी, अमरपाल को शाहपुर चौकी से थाना मगोर्रा, कोसीकलां से किरण पाल सिंह को मांट, थाना गोविंद नगर से अंशुमान सिंह विश्नोई को बरसाना, बरसाना से कुंजन चौधरी को छाता तथा वृंदावन थाने से संगीता चौधरी को बांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.