• Wed. Feb 5th, 2025

दिवाली पर गिरिराज दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, एसपी ने संभाला मोर्चा

ByVijay Singhal

Oct 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में दिवाली पर गिरिराज दर्शन के लिए गोवर्धन में भक्तों को सैलाब उमड़ पड़ा। मानसी गंगा पर दीपदान किया गया। इसके उपरांत दानघाटी मंदिर में दर्शन कर गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई गई। भीड़ के दबाव को देख प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी ने स्वयं गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी मंदिर पर सुरक्षा का मोर्चा संभाला। सीओ, इंस्पेक्टर ट्रैफिक प्वाइंट पर व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। आस्था के सैलाब से गिरिराज तलहटी के 21 किमी परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बन गई। तलहटी गिरिराज महाराज के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। सूर्य ग्रहण के चलते दिवाली की संध्या को ही विभिन्न प्रांतों के से श्रद्धालु गोवर्धन आ गए, जो गोवर्धन के उपरांत गंतव्य को लौटेंगे। सोमवार की रात दिवाली की संध्या को एक लाख से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन बरसाना मार्ग, डीग-गोवर्धन पर जाम के हालात बन गए। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन  ने मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा का मोर्चा संभाला। सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर नितिन कसाना ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कराई। सौंख रोड पर इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह व प्रेम नारायण शर्मा ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन कराया। जंगलेश्वर आश्रम के महंत दीनबंधु शास्त्री ने बताया कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है, चूंकि इस बार सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा बुधवार को होगी। ग्रहण को देखते हुए श्रद्धालु एक दिन पहले ही गोवर्धन आ चुके हैं। दिवाली पर गोवर्धन के प्रमुख मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाए गए। प्राचीन मुकुट मुखारविंद मंदिर पर जलती रोशनी और मानसी गंगा के पानी पर गिरती किरणें मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा रही थीं। दानघाटी मंदिर भी रोशनी से चकाचौंद नजर आ रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.